
कन्या भ्रूण हत्या का गवाह बन रहा है शहर का हराही पोखर, लोगों में फूटा आक्रोश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को प्रोत्साहन दिया जा रहा है और राज्य सरकार भी दहेज मुक्त बिहार की परिकल्पना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दरभंगा शहर के हराही पोखर में लगातार कन्या भ्रूण की हत्या कर नवजात की लाश को फेंका जाना दरभंगा में प्रशासन की विफलता का परिचायक दिख रहा है।
उपरोक्त बातें भाजपा के चर्चित युवा नेता बालेंदु झा बालाजी ने सोमवार को पुनः एक नवजात की लाश मिलने के बाद आक्रोशित भीड़ का नेतृत्व करते हुई कही।
स्थानीय लोगो ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द युवा मंच द्वारा लगातार तालाबो की सफाई का कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान गत 20 मई को भी एक भ्रूण हत्या कर एक नवजात बच्ची की लाश मिली थी और आज पुनः एक लाश उभर कर ऊपर आयी जिसे कुत्तों द्वारा नोचा जा रहा था। इसे एक राहगीर द्वारा देखकर शोर मचा कर कुत्ते से बचाया गया। इस खबर को सुनते ही लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस को सूचना दी गयी। उक्त क्षेत्र विश्वविद्यालय थाना क्षेत में पड़ने के वावजूद सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने पहुँच तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भिजवाया। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस तालाब के आसपास चार पाँच नर्सिंग होम हैं और संभवतः इन्ही की करतूत प्रतीत होती है। इस नर्सिंग होम की जाँच कर आगे की कारवाई की जाएगी।

