Home मुख्य लंबे अंतराल के बाद उत्पाद विभाग ने भी संतोषजनक मात्रा में शराब बरामद कर बचाई अपनी लाज! Voice of Darbhanga
मुख्य - May 28, 2018

लंबे अंतराल के बाद उत्पाद विभाग ने भी संतोषजनक मात्रा में शराब बरामद कर बचाई अपनी लाज! Voice of Darbhanga

दरभंगा: आखिरकार बड़े लंबे अंतराल के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने भी थोड़ी बड़ी मात्रा में शराब को बरामद कर दरभंगा में डिपार्टमेंट की सार्थकता को बरकरार रखने में सोमवार को कामयाबी पायी। दरभंगा में जहाँ पुलिस लगातार शराब की बड़ी बड़ी खेपों को पकड़ रही थी वहीं वहीं इसके लिए विशेष रूप से काम कर रहा उत्पाद विभाग वर्तमान उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद के कार्यकाल में एकाध पियक्कड़ और एकाध बोतल पकड़ कर खानापूर्ति में ही लगा था। इससे विभाग के कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहा था। परंतु सोमवार को प्रभारी उत्पाद निरीक्षक चौधरी सूर्यभूषन के नेतृत्व में उत्पाद टीम की तत्परता से विश्वद्यालय थानाक्षेत्र के कादिराबाद स्थित रामदरबार के पीछे एक अर्धनिर्मित मकान से बोरे में बन्द 750 एमएल की रॉयल स्टैग की 91 बोतल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर विभाग की लाज बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। निरीक्षक श्री सूर्यभूषण ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछा कर उपरोक्त स्थल पर शराब के साथ कादिराबाद के सागर पासवान के पुत्र कृष्णा पासवान को गिरफ्तार किया गया। वहीं उसका एक और साथी रवि पासवान भागने में सफल रहा। टीम में श्री सूर्यभूषण के साथ राजेश कुमार शर्मा, गोपाल कुमार सिंह, लालबाबू मिश्र, पप्पू यादव, शिवानी चन्द्र, अंजली कुमारी आदि भी शामिल थे।

Share

Leave a Reply