Home मुख्य देर रात डिवाइडर से टकरा दुकान से टकरायी पुलिस की गाड़ी, लोगों ने चालक को बनाया बंधक। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 29, 2018

देर रात डिवाइडर से टकरा दुकान से टकरायी पुलिस की गाड़ी, लोगों ने चालक को बनाया बंधक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे शहर के बेंता ओपी क्षेत्र के अललपट्टी चौक स्थित डिवाइडर से एक पुलिस की गाड़ी टकराने के बाद अनियंत्रित होकर एक दुकान से टकरा गई। संयोगवश दुकान एवं गाड़ी के बगल में लोग नही होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। गाड़ी सीतामढ़ी मोबाइल पुलिस की बताई जा रही है। लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें घेर कर बंधक बना लिया। मौके पर बेंता ओपी अध्यक्ष आशुतोष झा दलबल के साथ पहुँचे और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और गाड़ी एवं चालक को सुरक्षित थाने पर ले आये।
बताते चलें कि उक्त रास्ते एवं अन्य जगह भी शहर में डिवाइडर से गाड़ियां टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त होती रहती हैं। डिवाइडर में रेडियम लाइट खत्म हो गयी है। साथ ही साथ पोजीशन भी सही नही होने की शिकायत भी आती रहती हैं। वाबजूद इसके कोई ठोस प्रशासनिक पहल अबतक देखने को नही मिल रही है।

Share

Leave a Reply