
Home मुख्य देर रात पुलिस की गश्ती गाड़ी देख दारू लदा ट्रक छोड़ भागे कारोबारी, शराब बरामद। Voice of Darbhanga
देर रात पुलिस की गश्ती गाड़ी देख दारू लदा ट्रक छोड़ भागे कारोबारी, शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार देर रात पतोर ओपी क्षेत्र के देकुली से पतोर रोड में कार्बन फैक्ट्री के निकट पुलिस ने दारू लदा एक ट्रक पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती गाड़ी देख एक ट्रक को छोड़ कर उसके चालक एवं अन्य लोग फरार हो गये। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जाँच की तो ट्रक के अंदर बने तहखाना से 18 कार्टून से 375 एमएल की 418 बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने HR38Q 8017 नम्बर के ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

