Home मुख्य महिला ने मुखिया पर लगाया बेरहमी से पीटने का आरोप, मुखिया ने बताया फसाने की साजिश। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 29, 2018

महिला ने मुखिया पर लगाया बेरहमी से पीटने का आरोप, मुखिया ने बताया फसाने की साजिश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बहादुरपुर देकुली पंचायत के मुखिया नन्दलाल ठाकुर पर उन्ही के पड़ोस के महिला ने बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। मंगलवार को थाने पर पहुंची बहादुरपुर लोहरसारी के निकट के रामसोगारथ ठाकुर की पत्नी दाइरानी देवू ने बताया कि मुखिया ने पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण अपने परिवार के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा है।
इस आरोप पर मुखिया श्री ठाकुर ने बताया कि महिला का आरोप बेबुनियाद है। घटना के वे खुद वहाँ उपस्थित भी नही थे। अपने ही जमीन पर समान रखने का विरोध महिला द्वारा करने पर घर के महिला एवं बच्चों में कुछ धक्कामुक्की हुई। परंतु पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद के कारण उन्हें फसाने केलिए राजनीतिक विरोधियों ने चाल के तहत थाना में आवेदन दिलाया है। उनके तरफ से भी ग्राम कचहरी में आवेदन दिया गया है।

Share

Leave a Reply