
पैसे लेकर काम नही करने के आरोप में महिला ने डीएम कार्यालय के सामने मुंशी को मारा चप्पल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को समाहरणालय परिसर में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक महिला ने कथित सरकारी मुंशी को कॉलर पकड़ कर बेज्जत किया एवं चप्पल मारा। उक्त मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना के बासोपट्टी कर्पूरी चौक निवासी महिला सुमित्रा देवी का आरोप था कि अभिलेखागार से खतियान का कागजात निकालने केलिए उन्होंने तथा उनकी दियादनी फूलो देवी ने लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी मुंशी सुरेश झा को तीन महीने पहले 3200 रुपये दिया। परंतु तीन
महीनों से लगातार टालने के बाद आज जब उन्होंने पैसा वापस माँगा तो वह मुकर गया और तब वे आक्रोशित हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय जिलाधिकारी जिला नजारत का निरीक्षण कर रहे थे तो उन्होंने शोर सुनकर अपने सुरक्षा कर्मियों को मामला देखने को कहा। सुरक्षाकर्मियों ने सुरेश झा एवं उक्त महिलाओं को पकड़ कर वेटिंग हॉल में बैठाया और फिर लहेरियासराय थाना की पुलिस आकर उन्हें ले गयी। थाना पर उक्त मुंशी द्वारा 2500 रुपये महिला को वापस किया गया। इसके बाद पीआर बांड पर सभी को छोड़ा गया। किसी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नही करायी गयी।

