Home मुख्य जिलाधिकारी के निरीक्षण में नजारत शाखा का कार्य एवं अभिलेखों का संधारण मिला संतोषजनक। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 29, 2018

जिलाधिकारी के निरीक्षण में नजारत शाखा का कार्य एवं अभिलेखों का संधारण मिला संतोषजनक। Voice of Darbhanga

दरभागा : जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने मंगलवार को नजारत शाखा का निरीक्षण किया. 16 वर्ष के बाद नजारत शाखा का निरीक्षण किया गया. इससे पहले वर्ष 2002 में तत्कालीन जिलाधिकारी राम बहादुर प्रसाद यादव द्वारा इस शाखा का औपचारिक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के क्रम में कार्यालय सुव्यवस्थित व अभिलेखों का संधारण संतोषजनक पाया गया. जिलाधिकारी डॉ. सिंह के द्वारा विशेष रूप से सभी रोकड़ पंजियों, सेवा पुस्त, बैंक एकाउंट, अग्रिम पंजी, भंडार पंजी आदि का अवलोकन किया गया. निरीक्षण के दौरान नजारत उप समाहर्ता को कई निर्देश भी दिये गए. विभिन्न परीक्षाओं व आपदा सहाय कार्यों में अपनी सेवा व सामग्री आपूर्ति करने वाले संवेदकों के लंबित बकाए का भुगतान करने का निर्देष डॉ. सिंह के द्वारा दिया गया. विभिन्न व्यक्तियों,कर्मियों, पदाधिकारियों तथा संस्थाओं द्वारा लगभग 40 लाख रुपए अग्रिम के रूप में लिये गए हैं, जिसका समायोजन कराने हेतु उन्हें नोटिस करने का निर्देश दिया गया. विभिन्न शीर्षों में अवशेष राशियों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि लगभग 02 करोड़ रुपए की राशि व्यय योग्य नहीं है. इसे राज्य की समेकित निधि में जमा करने का निर्देश दिया गया. विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग एक करोड़ रुपए का असमायोजित अभिश्रव के समयोजन हेतु आवंटन अधियाचना पत्र विभाग को भेजने का भी निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया. इसके अतिरिक्त महालेखाकार के अंकेक्षण प्रतिवेदन का अनुपालन व लंबित एसी-डीसी विपत्र को भी तैयार का महालेखाकार को भेजने हेतु निदेशित किया गया. जिला अतिथि गृह के आउटसोर्सिंग, भाड़े के वाहन व वर्ष भर क्रय की जाने वाली सामग्रियों की निविदा 15 दिन के अन्दर निकालकर नए आपूर्तिकर्ता व दर का निर्धारण कराने का भी निर्देश दिया गया. समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र पड़े दस कंडम विभागीय वाहनों की नीलामी संबंधी संचिका के निरीक्षण में पाया गया कि मोटर यान निरीक्षक द्वारा वाहन का मूल्यांकन प्रतिवेदन जमा नहीं किया गया है. इस पर उन्हें बुलाकर 24 घंटे के अन्दर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया, ताकि शीघ्रातिशीघ्र वाहन को कंडम घोषित कर उसे नीलाम किया जा सके. निरीक्षण में नजारत उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर तथा जिला लेखा पदाधिकारी नीलकमल व नजारत के सभी कर्मी उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply