Home मुख्य जिला भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 30, 2018

जिला भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बुधवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम के तहत दरभंगा जिला भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक सदस्यों वयोवृद्ध पार्टी के अभिभावक 99 वर्षीय राम बहादुर चौधरी, 90 वर्षीय विजय बहादुर चौधरी तथा 78 वर्षीय श्रीचन्द्र साह को उनके आवास पर जाकर मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग,माला और चादर देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार झा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रेम कुमार मिश्रा, युवा मोर्चा कमल क्लब के खजौली प्रभारी बालेन्दु झा बालाजी, युवा मोर्चा लहरिया सराय के महामंत्री नागेश मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा और युवा नेता जय भारद्वाज, सुरेश चौधरी आदि ने प्रमुख रूप से महा संपर्क अभियान के इस कल कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

Share

Leave a Reply