Home मुख्य जिलाधिकारी ने इंडोर स्टेडियम के निरीक्षण में खामियों को अविलंब दूर करने का दिया निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 30, 2018

जिलाधिकारी ने इंडोर स्टेडियम के निरीक्षण में खामियों को अविलंब दूर करने का दिया निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को लहरियासराय नेहरू स्टेडियम स्थित इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक हॉल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पहले से बंद पड़े कई कमरों को तत्काल खुलवाकर देखा और साफ-सफाई का निर्देश दिया. डीएम ने इंडोर स्टेडियम के शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था एवं एक एक जिमनास्टिक हॉल के सभी मशीनों, यंत्र का निरीक्षण व अवलोकन किया. जेनेरेटर के बारे बताया गया कि बैटरी खराब हो गया है बन्द रहने के कारण तो इसे अति आवश्यक बताते हुए तुरन्त चालू करवाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान ज्योंही किसी यंत्र एवं मशीन में त्रुटि देखी जाती तो वे तुरंत मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते देखे गए. जिमनास्टिक हॉल के खराब मशीन एबं जिम सामग्रियों का संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने इंदौर स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस कोर्ट का भी निरीक्षण किया एवं खिलाड़ियों के अभ्यास में हो रही कठिनाइयों को भी जाना व तुरंत समाधान का भी निर्देश दिया।मौके पर वरीय उपसमाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, सदस्य देवनंदन झा, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, स्थानीय अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता महेश सिंह, बॉक्सिंग के संजय समेत कई पदाधिकारी व खेल विभाग के कर्मी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply