
जलवा कंटिन्यू: बारहवीं के बाद दसवीं के परिणामों में भी लहराया ओमेगा का परचम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ओमेगा स्टडी सेंटर दरभंगा लगातार छात्रों एवं अभिभावकों के उम्मीदों पर खड़ा उतर रहा है। सीबीएसई के बारहवीं के बाद दसवीं के रिजल्ट में भी उत्तर बिहार के किसी भी कोचिंग संस्थान से बेहतर रिजल्ट ओमेगा का रहा है।
उपरोक्त बातें बुधवार को रिजल्ट के बाद छात्रों केलिए आयोजित एक छोटी सी पार्टी के बाद शहर के मिर्जापुर चौक स्थित ओमेगा स्टडी सेंटर के डायरेक्टर एस के ठाकुर ने कही। उन्होंने अपने तमाम टीम को भी इस कामयाबी का श्रेय दिया। विशेषकर संस्था के एमडी सुमित कुमार के प्रयासों को अतुलनीय बताया जिनके दिनरात के मेहनत ने संस्थान को कामयाबी दिलाई।
एमडी सुमित कुमार ने इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए बताया कि 97 प्रतिशत अंको के साथ सजग तथा 96.6 प्रतिशत अंको के साथ प्रशांत ने न सिर्फ संस्थान बेहतरीन प्रदर्शन किया है बल्कि जिला के टॉपरों के सूची में भी वरीयता के साथ नाम दर्ज कराया है। इसके अलावा भी 112 छात्रों में से 31 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 35 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
श्री कुमार ने इस कामयाबी का श्रेय छात्रों की मेहनत को दिशा देने केलिए सभी फेकल्टी एवं उचित माहौल बनाये रखने में सहयोग केलिए सभी सहयोगी स्टाफ को दिया। उन्होंने वादा किया कि उनका प्रयास छात्रहित में बेहतर से बेहतर सुविधा देकर यूँही शत प्रतिशत रिजल्ट केलिए लगातार जारी रहेगा।

