
सूचना जनसंपर्क कार्यालय कर्मी को सेवानिवृति के उपरांत दी गयी विदाई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रमंडलीय सूचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय में कार्यरत तृतीय श्रेणी के कर्मचारी कृष्ण कुमार मल्लिक सेवानिवृत हो गए। उनका जन्म 27 मई 1958 को हुआ था। वे 1978 से लगातार दरभंगा में कार्यरत थे। सेवानिवृत होने के उपरांत उन्हें विदाई सम्मान देते हुए उप जन सम्पर्क निदेशक, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा कन्हैया कुमार ने कहा कि श्री मल्लिक ने अपने सेवाकाल में पूरी कर्मठता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।अवकाशोपरांत कार्यालय ने आयोजित विदाई समारोह में श्री कुमार के अलावा रमेश कुमार झा, मनीष कुमार आनंद एवं कई मीडियाकर्मी भी उपस्थित थे।

