Home मुख्य माले ने प्रतिवाद मार्च निकाल कर जताया विरोध। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 1, 2018

माले ने प्रतिवाद मार्च निकाल कर जताया विरोध। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पटना जिले के हैबसपुर जनसंहार के सभी 28 आरोपितों को एससी-एसटी कोर्ट द्वारा बरी करने और वैशाली जिले के राघोपुर दियारा में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में दबंगों द्वारा दलितों पर बर्बर हमले, आगजनी व लूटपाट की घटना के खिलाफ भाकपा (माले) ने शुक्रवार को राज्यव्यापी प्रतिवाद के तहत कर्पूरी चौक से अल्लपट्टी चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला।
मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इनौस के संयोजक गजेंद्र शर्मा, महानगर सचिव सदीक भारती, महानगर के चर्पित नेता भूषण मंडल कर रहे थे। मार्च के बाद कर्पूरी चौक पर भाकपा (माले) नगर कमेटी सदस्य रंजीत राम की अध्यक्षता में सभा हुई।

Share

Leave a Reply