
मिथिला विवि में पीएचडी कोर्स वर्क का अंक पत्र देने पर बनी सहमति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को कुलपति प्रो. एसके सिंह की अध्यक्षता में सभी संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पीएचडी डिग्री से संबंधित कोर्स वर्क के पश्चात यूजीसी के परिनियम 9 के तहत अंकपत्र जारी किए जाने पर चर्चा की गई। निर्णय हुआ कि विभागाध्यक्ष डिपार्टमेंटल काउंसिल की बैठक कर नियमानुसार कार्रवाई कर अंक पत्र के विषय मे कार्य कर परीक्षा नियंत्रक को सूचित करेंगे। एक विषय में 50 अंक के बदले 70 अंक पर मार्किंग की गई थी जिसके विषय मे निर्णय लिया गया कि समानुपातिक ढंग से अंक दिए जाय। यह जानकारी पीआरओ प्रो. एनके अग्रवाल ने दी है। इसके अलावे भी बैठक में कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

