
वंचित मतदाताओं का नाम जुड़वाने केलिए भाजपा प्रत्येक बूथ पर करेगी बीएलए-2 की नियुक्ति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिला भाजपा चुनाव आयोग सेल की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिला संयोजक संतोष पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि वर्ष 2019 में चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया 21 जून 18 से शुरू होगी। भाजपा प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 नियुक्त करेगी। 30 मई से विधान सभा स्तर पर बीएलए-2, बीएलए-1, विधान सभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथअध्यक्ष, विधायक, सांसद के साथ कार्यशाला आयोजित करना हैं।उन मतदाताओं को जोड़ना हैं,जो मतदान केंद्र के हैं मगर वे मतदाता सूची से वंचित हैं। बीएलए-2 को गम्भीरता से ध्यान देना हैं कि पोलिंग स्टेशन वाले क्षेत्र में जो भी लोग मृत, पलायन या किसी अन्य कारण से उपस्थित नहीं हैं या डुप्लीकेट इंट्री हैं, उनका मतदाता सूची से नाम हटवा देना हैं। प्रत्येक बूथ से कम से कम 22 नए मतदाता को सूची में जोड़ना हैं। ERO Net पोर्टल www.nvsp.in के माध्यम से भी मतदाता अपना नाम जोड़ना, नाम विलोपित एवं नाम पता सुधार कर सकते हैं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा, जिलामंत्री राजेश रंजन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकान्त मिश्र, सत्येन्दर झा, राहुल कुमार झा प्रमुख रूप से विचार दिए।

