Home मुख्य बंगाल से आ रही शराब की बड़ी खेप के साथ 6 गिरफ्तार, पिकअप एवं कार भी जब्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 2, 2018

बंगाल से आ रही शराब की बड़ी खेप के साथ 6 गिरफ्तार, पिकअप एवं कार भी जब्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराबबन्दी को सख्ती से लागू करने के दिशा में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने अपनी मंशा स्पष्ट रूप से दिखा दी है। लगातार बड़े खेप पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी बंगाल से दरभंगा आ रही एक पिकअप भान एवं स्विफ्ट कार को 100 कार्टून के साथ पकड़ा गया। इस संबध में नगर थाना पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मनोज कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर सदर डीएसपी अनोज कुमार के नेतृत्व में भालपट्टी ओपी अध्यक्ष केसी भारती, मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार एवं सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार एवं टेक्निकल सेल के पदाधिकारियों आदि पुलिस कर्मियों की टीम बनायी गयी। इस टीम ने भालपट्टी ओपीक्षेत्र के अयूबनगर के पास पीछा करके एक बंगाल नम्बर WB73E 5431 पिकअप को पकड़ा जिसमे मिर्च के बोरे के नीचे छिपा कर रखे 90 कार्टून शराब को जब्त किया। पिकअप चालक की निशानदेही पर कुछ दूर मे खड़े स्विफ्ट कार जिसका नम्बर WB74X 9630 है, उसे भी पकड़ा तो कुछ लोग उतर कर भागने का प्रयास करने लगे। परंतु सभी को पकड़ लिया गया। कार से भी 10 कार्टून शराब बरामद हुआ। पुलिस ने सात मोबाइल भी जब्त किया। पकड़े गए मदन मोहन दास ने बताया कि वह इस खेप से पहले भी वसीम रजा को पाँच बार माल दे चुका है जिसे वह दरभंगा में विभिन्न जगह दिया करता था। वह माल देकर पैसा लेकर चला जाता था।
शराब के साथ बंगाल के उत्तर दिनारपुर जिले के कमरडगा निवासी रतन कुमार दास के पुत्र मदन मोहन दास, उतर दिनारपुर के इस्लामपुर निवासी विराज हलधर के पुत्र विजय हलधर, अररिया के जोकीहाट निवासी समसुल हक के पुत्र वसीम रज़ा, बंगाल के दार्जलिंग जिले के सिल्लीगुड़ी निवासी स्व0 सिद्दीकी के पुत्र मो0 शाहिद, सिल्लीगुड़ी के प्रदीप राय के पुत्र वापाई राय एवं सिल्लीगुड़ी निवासी कपिंद्र सिंह के पुत्र कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

Share

Leave a Reply