
किसान चौपाल में किसानों को दी गयी कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट प्रखंड अंतर्गत मल्हीपट्टी दक्षिणी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलहा परिसर में शनिवार को किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमरे आलम के अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें पंचायत के किसान एवं प्रखंड के सभी कृषि कर्मी कृषि समन्वयक रामबाबू राय, रणविजय कुमार, कुंदन क्रांति,डॉक्टर श्यामसुंदर प्रसाद, मिथिलेश झा, कृषि सलाहकार मनोरंजन कुमार, शत्रुधन राय, अर्जुन दास, विमल पासवान, गंगा बैठा, राम भजन पासवान, शीतल प्रसाद साह, पौधा संरक्षण से शैलेंद्र कुमार सिंह, तथा आत्मा के ए टी एम सुरेंद्र कुमार आदी ने भाग लिया। किसान चौपाल में सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं को सभी किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई एवं किसानों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। मौके पर जदयू के मीडिया प्रभारी लालटुन शर्मा, रामबहादुर यादव, दिलीप यादव, कैलाश यादव, सूर्यनारायण यादव, डीएन यादव, रामबाबू यादव, विनोद यादव,अजय राम,सुबोध यादव कई सैकड़ों किसानों उपस्थित थे।

