Home मुख्य भूसे के ढेर में कंकाल के मिलने से सनसनी, मंगलवार से गायब युवक के कंकाल होने की आशंका! Voice of Darbhanga
मुख्य - June 3, 2018

भूसे के ढेर में कंकाल के मिलने से सनसनी, मंगलवार से गायब युवक के कंकाल होने की आशंका! Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को जिले के बिरौल थानाक्षेत्र के पड़री गाँव मे एक खेत मे भूसे के ढेर से कंकाल मिलने से सनसनी मचा गयी। हालाँकि कंकाल के पहचान की आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है है। परंतु स्थानीय लोगो के द्वारा शंका जतायी जा रही है कि उक्त कंकाल बिरौल थाना के मनिकपुर ग्राम निवासी स्व0 शोषण चौधरी के 38 वर्षीय पुत्र विमलेश चौधरी की हो सकती है। उनके परिजनों ने बताया कि कंकाल के पास मिला सफेद शर्ट विमलेश का ही है। सफेद शर्ट पहन कर निकला विमलेश मंगलवार से ही लापता था। परिजन विमलेश का ही कंकाल होने की बात कह रहे हैं। कंकाल के गले मे काला गमछा भी बंधा हुआ मिला है। हालांकि पुलिस ने पहुँच कर कंकाल को कब्जे में लेकर आवश्यक जाँच करवाने की बात कही है ताकि पहचान हो सके। आशंका जतायी जा रही है कि शायद किसी खास प्रकार के केमिकल आदि का उपयोग किया गया शव पर जिसकारण इतनी जल्दी इतनी बुरी तरह लाश गल गया। जिस खेत से कंकाल बरामद हुआ है, वह खेत कौशलेंद्र ठाकुर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

Share

Leave a Reply