
ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित हुई है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि: हरी सहनी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पिछले चार वर्षों मे दुनिया के मानचित्र पर भारत की ताकत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे बहुत अधिक बढी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर के रुप मे स्थापित हुए है एवं हिन्दुस्तान की बात दुनिया भर मे सुनी जा रही है।
उपरोक्त बाते भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने भाजपा जिला कार्यालय मे केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर महासम्पर्क अभियान के तहत पत्रकार वार्ता का आयोजन के दौरान रविवार को कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लगातार प्रयास से भारत पूरे आत्मविश्वास से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भारत की जीडीपी यूपीए सरकार की तुलना मे बढ़ी है और सबसे अधिक विदेशी पूँजी निवेश भारत मे हुआ है जिसके कारण देश का आर्थिक ढ़ाचा मजबूत हुआ है। केन्द्र सरकार ने देश के गरीबों की चिंता की एवं बैंकों मे 31 करोड़ गरीब परिवार के लोगों का खाता खोला गया है। पूर्व की मनमोहन सिंह सरकार मे सिर्फ 6 करोड़ शौचालय बने थे, जबकि भाजपा की नेतृत्व मे पिछले चार वर्षो मे ही एनडीए की सरकार ने 7 करोड़ 25 लाख शौचालय बनाया है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। मुद्रा योजना के तहत 12 करोड़ 35 लोगो को ऋण उपलब्ध कराया गया है जिसमे 70 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लाभ मिला है। स्वस्थ भारत बनाने के लिऐ आयुष्मान भारत के रूप मे दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गयी है जिसके तहत 50 करोड़ लोगों को हर वर्ष 5 लाख रुपया तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाना है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का काम किया है तथा दलालों व बिचौलियो को समाप्त कर दिया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत देश के सभी गरीब महिलाओं को मुफ्त मे गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जाले के विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब लोगों को आवास मुहैया कराया जा रहा है। इस सरकार मे और कई महत्वपूर्ण योजनाएं है जिससे देश के किसान, नौजवान व गरीब एँव मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है।
बैठक में जिला महामंत्री संजीव साह, जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक, मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, मिश्रीलाल यादव आदि भी उपस्थित थे।

