Home मुख्य भाजपा भगाओ राज्य बचाओ के तहत दूसरे दिन भी जारी रही भाकपा माले की पदयात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 3, 2018

भाजपा भगाओ राज्य बचाओ के तहत दूसरे दिन भी जारी रही भाकपा माले की पदयात्रा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट प्रखंड भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंचायत स्तरीय जनअधिकार पदयात्रा निकाली। भाजपा-भगाओ, बिहार-बचाओ अभियान के तहत दूसरे दिन अकबरपुर से पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनारकोठी, पेठियागाछी, डुमरी, सिधौली, बसहा, माखनपुर, गिरधरपुर, खिखराही, इनामाईत आदि गांवों से होकर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा इनामाईत गांव पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। पार्टी के प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता सह खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव ने कहा कि वर्ष 2014 में अपने नारे व वादों में विफल हो चुकी केंद्र की मोदी सरकार जनता के अधिकारों में भारी कटौती कर रही है। कमरतोड़ महंगाई और बेतहाशा बेरोजगारी ने देश के किसानों और नौजवानों के सामने भयानक संकट पैदा कर दिया है। एक तरफ बैंकों का एनपीए बढ़ने से देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी इन सवालों को हल करने के बजाए दुनिया की सैर कर रहे हैं। केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता भाजपा की चाल को समझ चुकी है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, कृषि संकट दूर करने, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने व गरीबी उन्मूलन योजनाओं व नीतियों को लागू कराने के लिए फासीवादी ताकतों को उखाड़ फेंकने का उन्होंने जनता से आहृवान किया। इस दौरान पार्टी के वरीय नेता आरके सहनी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में महिला हिंसा में वृद्धि हुई है। तेल व गैस की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने जनता को घोर मुसीबत में डाल दिया है। इस परिस्थिति में जरूरत है कि इस सरकार को पूरी तरह उखाड़ फेंके। सभा को अली मोहम्मद, घनश्याम यादव, संतोष यादव, फूलो देवी, राजकुमार मंडल, कृपाल पासवान, नूर मोहम्मद, नगीना देवी, अमेरिका देवी, सूरजी देवी, अमरजीत पासवान, मंचन राम, राजेश पासवान, रवीन्द्र पासवान, हीरा राम, रामलाल सहनी, मंटू बैठा, शंकर यादव आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply