
भरवाड़ा में सड़क के दोनों किनारे हटाया गया अतिक्रमण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अतरवेल जाले पथ पर भरवाड़ा में मुख्य सड़क के दोनों और लगे हुए अतिक्रमण के कारण हो रही सड़क जाम की समस्या से रविवार को लोगों को राहत मिली। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने मुख्य सड़क के दोनों ओर खान चौक से लेकर दोशिमना चौक तक अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया। दुकानदारों की ओर से सड़क पर रखे गए समाम
हटाते ही सड़क की चौड़ाई बढ़ गई और इससे यातायात सुगम हो गया। अधिकारियों ने भगवती चौक से शंकरपुर जाने वाली मुख्य सड़क से भी अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा किया। गुजरी बाजार में सड़क के दोनों ओर अस्थाई रूप से कब्जा कर लगाए गए दुकान को हटाये गए। इन सड़कों पर भी आवागमन आसान हो गया।

