Home मुख्य भूमि विवाद में दोनो पक्षो के आधा दर्जन लोग घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 3, 2018

भूमि विवाद में दोनो पक्षो के आधा दर्जन लोग घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैघट्टा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष में एक अधिवक्ता सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से अधिवक्ता देवेंद्र नाथ यादव, उनके पुत्र जितेंद्र कुमार यादव व सरोज कुमार यादव शामिल हैं। जबकि, दूसरे पक्ष से राजकपूर यादव, शशिकपुर यादव, विनय कुमार यादव व विजय कुमार यादव घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। लेकिन, नाजुक स्थिति रहने के कारण जितेंद्र कुमार यादव, राज कपूर यादव को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल अधिवक्ता देवेंद्र नाथ यादव ने बताया कि उनके खेत को ट्रैक्टर चालक सरोज कुमार जोताई कर रहा था। इसी दौरान विजय कुमार यादव व विनय कुमार यादव सहित आठ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। कोई लाठी से रॉड से मारना शुरू कर दिया। इधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अधिवक्ता सहित अन्य पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply