Home मुख्य चाकूबाजी में पिता की मौत, पुत्र गम्भीर स्थिति में इलाजरत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 4, 2018

चाकूबाजी में पिता की मौत, पुत्र गम्भीर स्थिति में इलाजरत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव मे दो गुट में मारपीट एवं चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गयी है और दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर गाँव निवासी में मो0 मुमताज का पुत्र मो0 दानिश नवाज पढ़कर वापस लौट रहा था। इसी बीच पूर्व के विवाद को लेकर मो0 रजाउल्लाह ने दानिश को गालियाँ देने लगे। बात बात में विवाद इतना बढ़ गया कि रजाउल्लाह ने चाकू निकाल कर दानिश के पीठ में चाकू मार दिया। दानिश घायल होकर गिर गया। रजाउल्लाह ने भागने की कोशिश की जिसे दानिश के पिता मो0 मुमताज ने देख लिया और रजाउल्लाह को पकड़ने की कोशिश की। रजाउल्लाह ने चाकू निकाल कर दानिश के पिता के सीने में घोंप दिया।
दानिश के पिता को अललपट्टी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज केलिए भर्ती कराया गया जहाँ उनकी मौत हो गयी। दानिश का इलाज गंभीर अवस्था मे डीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी केलिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share

Leave a Reply