Home मुख्य मामूली विवाद में तेजाब से हमला कर एक ही परिवार के पाँच लोगों को किया घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 4, 2018

मामूली विवाद में तेजाब से हमला कर एक ही परिवार के पाँच लोगों को किया घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिले में दो पक्षों में हुए मामूली विवाद में एक पक्ष के लोगों द्वारा तेजाब से हमला कर दूसरे पक्ष के पाँच लोगों को गम्भीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।
प्राप्त जानाकारी के अनुसार, जिले के बहेड़ा थाने के रमौली गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच बाइक खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया। इसमें पांच लोग झुलस गए। सभी एक ही परिवार के हैं। घायलों में सुरेंद्र यादव, इनके पुत्र रिंकू यादव, रंजन कुमार यादव, अरुण कुमार यादव और विपिन कुमार यादव शामिल हैं।
पीड़ित पक्ष द्वारा हमलवारों में उन्ही के गाँव के नथुनी साह के पुत्र कृष्णा साह, जगदीश साह के पुत्र अजय सोनी एवं पुत्रवधु राजनन्दनी, स्व0 अशर्फी साहू के के पुत्र रामदेव साहू, टुनटुन साहू एवं टुनटुन साहू की पत्नी मुन्नी देवी के शामिल होने की बात बतायी है।

Share

Leave a Reply