Home मुख्य कुलपति की अध्यक्षता में विश्विद्यालय के सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 4, 2018

कुलपति की अध्यक्षता में विश्विद्यालय के सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभा कक्ष में कुलपति प्रो सुरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई । ये बैठक 29 मई को राजभवन में हुई कुलपतियों की वैठक, जो कि कुलाधिपति की अध्यक्षता में हुई थी, उससे संबंधित थी।
बैठक में सर्वप्रथम कुलसचिव डा मुस्तफा कमाल अंसारी ने सबका का स्वागत किया ।
कुलपति ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन एवं सेवांत लाभ का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्लोदेश दिया। उन्होंने लोक अदालत लगाकर भुगतान निष्पादित करने को कहा। सभी संस्थाओं में शौचालय निश्चित रूप से हो। सी सी टी वी कैमरा और बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था हो। लेखा अपडेट रहे और यूटीलीजेशन प्रमाण पत्र समय से भेजें। वाई फाई सुचारू रूप से कार्य करे। अनुपस्थित लोगो पर की गई करवाई की सूचना दें। सभी कर्मियों, जिसमे सम्बद्ध महाविद्यालय भी शामिल हैं , कि पूरी विवरणी वेबसाइट पर उपलब्ध रहे। लगातार सफाई अभियान चलाया जाय। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की आधारभूत संरचना मजबूत करने की दिशा में कार्य हो। सभी सामानों की खरीदारी जेम पोर्टल से हो ये सुनिश्चित करें। बीएड महाविद्यालय का लगातार निरीक्षण का कार्यक्रम चलता रहे। छात्रों का सर्टिफिकेट नेशनल ऐकडेमिक डिपॉज़िटरी से हो। अब स्नातकोत्तर डिग्री सी बी सी एस माध्यम से होगी। ऑनलाइन एडमिशन बीएसईबी के माध्यम से होगी। ग्रीवांस रिड्रेसल सेल के माध्यम से सभी सुनवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। कोर्ट केस कम काम करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। अन्य गतिविधियों पर विश्वविद्यालय विशेष ध्यान रखें। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव मुस्तफा कमाल अंसारी ने किया।

Share

Leave a Reply