Home मुख्य ग्लोबल वार्मिंग से बचाव केलिए पेड़ो को बचाना जरूरी: जिबेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 4, 2018

ग्लोबल वार्मिंग से बचाव केलिए पेड़ो को बचाना जरूरी: जिबेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पर्यावरण के बचाव से मानवीय संस्कृति के साथ विश्व की सुरक्षा भी की जा सकती है। ये बातें भाजपा विधायक जीवेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता विषय पर भरवाड़ा के एक निजी स्कूल में आयोजित सेमिनार के दौरान कहीं। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए हरियाली मिशन जरूरी है। जल एवं वायु को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण मानव जीवन के लिए आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत की सुख-समृद्धि के लिए पौधरोपण कर सुंदर व स्वस्थ्य समाज का निर्माण करें। पर्यावरण जागरूकता को लेकर सैकड़ों बच्चे, शिक्षक व जनप्रतिनिधिओं के बीच पौधे का वितरण कर हरियाली मिशन में नई क्रांति लाने का काम किया है। वहीं, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। अर्थशास्त्री डॉ. वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि मानव जीवन पर पर्यावरण का व्यापक प्रभाव है। उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर मानव को संकल्प लेकर वृक्षारोपण करना होगा। सेल्फी विथ ट्री अभियान के संयोजक राम लाल ने कहा कि धरती की रक्षा के लिए पौधरोपण एक सफल अभियान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संत रामेश्वर सेंट्रल स्कूल की निदेशक व संचालक उप प्रधानाचार्य रूबी कुमारी ने छात्र-छात्राओं के बीच पौधा भेंट कर कहा कि ग्रीष्मावकाश में पौधरोपण कर इसकी सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। वहीं, राजेश कुमार सुमन व कुंदन कुमार राय ने पर्यावरण के साथ स्वच्छता अभियान में बच्चे व अभिवावक की भूमिका पर चर्चा की। पर्यावरण दिवस पर डायरेक्टर ने अपनी दिवंगत माता उषा शरण की स्मृति में मुस्कान भारत फाउंडेशन का शुभारंभ किया।मौके पर मुखिया भोला पासवान, राम भरोस साह, मुन्ना चौबे, मोहन साह, अशेश्वर साह, रतन मंडल, संजय कुशवाहा आदि मौजूद थे। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम में चांदनी, नीतू, प्रीति, स्वीटी, चंदन, रविशंकर व दिलशाद ने पर्यावरण बचाव का संदेश दिया।

Share

Leave a Reply