Home मुख्य महासंपर्क अभियान के दौरान लोगों को दी गयी केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 4, 2018

महासंपर्क अभियान के दौरान लोगों को दी गयी केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर भाजपा बहादुरपुर पश्चिमी मंडल अन्तर्गत ओझौल पंचायत के गिदरगंज,आकोपुर एँव ओझौल मे महासम्पर्क अभियान के तहत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम लोगों के बीच दी गयी।
इस महासम्पर्क अभियान का नेतृत्व बहादुरपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने किया।
इस महासम्पर्क अभियान कार्यक्रम मे पार्टी के जिलाध्यक्ष हरि सहनी जी ने आमलोगो को सरकार की उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, कौशल बिकास योजना, शौचालय योजना सहित और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एँव काँग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे अफवाह से बचने की सलाह दी एँव आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव मे नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे एकबार फिर केन्द्र मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।
इस कार्यक्रम मे भाजपा के जिला मंत्री राजेश रंजन, प्रवक्ता रमाशंकर प्रसाद ठाकुर, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी,मंडल मंत्री रामउदित चौधरी,सुनील ठाकुर, संजय राय,उमेश साह,जगदीश महतो,अशेश्वर पासवान,रुदल साह सहित अनेकों लोग शामिल थे।

Share

Leave a Reply