
जिला भाजपा ने पर्यावरण दिवस पर लगाये दर्जनों पेड़, पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दरभंगा जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व में बहादुरपुर के खराजपुर गाँव स्थित महावीर प्रसाद सिंह महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों पेड़ लगाये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सहनी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केलिए हम सभी को पेड़ लगाना लगाना चाहिए। पार्टी के मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में यदि पर्यावरण में होने वाले विनाशकारी परिवर्तन से बचना है तो हम सभी को पेड़ लगाते रहना
चाहिए और पेड़ो की रक्षा संतान के समान करनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि सिर्फ पर्यावरण दिवस पर ही नही, बल्कि सभी को हमेशा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाते रहना होगा तभी इस धरती को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचाया जा सकता है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा, राजेश रंजन, रामाशंकर प्रसाद ठाकुर, ज्योतिकृष्ण झा लवली, संतोष पासवान दिलीप भारती, रामउदित चौधरी, संजीव गुप्ता, सुनील ठाकुर, रुद्रेश रुद्रम, संगीत रंजन, रामबाबू महतो, मीरा देवी आदि उपस्थित थे।

