Home मुख्य भूमि मुआवजा केलिए किसानों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 5, 2018

भूमि मुआवजा केलिए किसानों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

बिरौल: भूमि मुआवजा को लेकर हाटी कोठी से सहरसा-गंडोल तक जाने वाली मुख्य सड़क को दर्जनों किसानों ने करीब दो घंटा तक जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जाम को हटाने के लिए घंटों तक एसडीओ और डीएसपी को मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद जाकर जाम हटा। मालूम हो कि निर्माणाधीन हाटी कोठी से सहरसा-गंडोल तक निर्माणाधीन थ्री लेन सड़क के लिए अधिग्रहित भूमि के मूल्यांकन में गड़बड़ी को लेकर सड़क जाम किया गया। इससे पूर्व भी कई बार प्रशासन की ओर से मुआवजा देने की बात कहीं गई। लेकिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। किसान लालन यादव, रंजन यादव, शंकर झा, पूरन यादव, अशोक यादव आदि ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मूल्यांकन में भूर्जन विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है। एक को उचित तो दूसरे को बहुत कम राशि दी गई। कई किसानों ने आरोप लगाया कि जो किसान बढ़-चढ़ कर भूअर्जन पदाधिकारी से मिले उन्हें उचित मुआवजा मिल गया। इधर, एसडीओ ब्रजकिशोर लाल व डीएसपी दिलीप झा ने कहा कि उक्त मामले की सूचना डीएम को दी गई है। शीघ्र ही इसका निपटारा किया जाएगा।

Share

Leave a Reply