Home मुख्य आग लगने से तीन घर जले। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 5, 2018

आग लगने से तीन घर जले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विशनपुर थाना के महेशपट्टी गांव में सोमवार की रात एकाएक लगी आग से तीन घर जल गए। अगलगी से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार विनोद पासवान के घर में रखी रसोई गैस के सिलेंडर से आग लगी जिससे सुशील पासवान व रामावतार पासवान का घर भी जल गया।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना सीओ भुवनेश्वर झा को दी। सीओ ने राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर निरीक्षण हेतु भेजा है। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया करायी जा रही है।
Share

Leave a Reply