Home मुख्य बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग को लेकर जाप ने दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 5, 2018

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग को लेकर जाप ने दिया धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी द्वारा राज्यव्यापी धरना का आयोजन प्रत्येक जिला मुख्यालय पर किया गया। दरभंगा समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर धरने की अध्यक्षता करते हुए दरभंगा जिला अध्यक्ष डॉ. हाजी अब्दुस सलाम खां उर्फ मुन्ना खान ने बताया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव 1993 से ही बिहार बंटवारे के समय से संसद में बिहार के विशेष राज्य का दर्जा मिलने की मांग कर रहे हैं। बिहार बंटवारे के बाद राजस्व का काफी नुकसान हुआ और बिहार का विकास नहीं हो पाया। प्रदेश प्रवक्ता सोनी तिवारी ने कहा कि बिहार की स्थिति बदहाल होती जा रही है शैक्षणिक, स्वास्थ्य, किसान, छात्र बेहाल है। समय पर कर्मचारियों को भी वेतन नही मिल पाता है। युवा परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश यादव उर्फ चुनमुन यादव ने कहा कि बिहार के युवा बेरोजगार होकर पलायन को मजबूर हैं। युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा बिहार के किसान-मजदूर बाढ़ की भीषण समस्या को झेलते हैं। धरनार्थियों को प्रदेश महासचिव युवा परिषद पुतुन बिहारी,प्रदेश सचिव युवा परिषद कुमार मिश्रा, दीपक झा, छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव,जिला प्रधान महासचिव कमलेश यादव, युवा शक्ति के सुनील कुमार पप्पू, जिला महासचिव नय्यर रजा, जिला उपाध्यक्ष जीवछ हजारी,रामानन्द यादव, फहीमुद्दीन अमजद समी, राधेश्याम वर्मा आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply