Home मुख्य मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये जिला के किसान सलाहकार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 5, 2018

मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये जिला के किसान सलाहकार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिले के किसान सलाहकारों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से गांव में चल रहे किसान चौपाल से लेकर आगामी खरीफ फसल के बीज वितरण पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है. मंगलवार से अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर जिले भर के सैकड़ों किसान सलाहकार जिला कृषि कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के आवाहन पर जिला इकाई द्वारा किसान सलाहकार को जनसेवक और ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता में प्रतिनियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं. धरना स्थल पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने किसान सलाहकारों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि इनकी प्रतिनियुक्ति वीएलडब्ल्यू और वीईडब्लू के रूप में किया जाना चाहिए. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतल प्रसाद साह ने किया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ मजबूर होकर 3 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ रहा है. इस मौके पर जिला सचिव दुर्गा शंकर झा, आशुतोष चौधरी, संजय कुमार, आशुतोष सिंह, मनोरंजन कुमार, अरुण कुमार ,अंजनी कुमार, गिरीश कुमार, अश्विनी चौधरी, रमेश चंद्र मिश्र, सुभाष गिरिजा नंद, प्रभु नारायण ठाकुर मिथिलेश वर्मा, सुरेश पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply