
देर रात पीछा कर पुलिस ने दारू लदा पिकअप पकड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में पिकअप और ट्रकों में दारू का पकड़ाना जारी है। पुलिस अपने काम मे तप्तपरता दिखाते हुए जहाँ शराब की बड़ी बड़ी खेपों को पकड़ रही है, वही शराब बंदी के लगभग टीन साल बाद भी बिहार में शराब की आमद रूक नही रही है और यह लगातार कहीं न कहीं शराबबन्दी के सफलता पर प्रश्नचिन्ह भी लगा रहा है।
बीते मंगलवार देर रात एक शराब लदा पिकअप पुनः शहर के विश्विद्यालय थानाक्षेत्र के लक्ष्मीसागर मुहल्ले में पकड़ा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को दारू के खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने जाल बिछा कर पीछा
किया तो पिकअप चालक लक्ष्मीसागर मुहल्ले में पिकअप लगाकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर व्हाइट सीमेंट के बोरे के नीचे करीब सौ कार्टून रॉयल स्टैग की बोतल रखी थी। शराब के साथ पिकअप को जब्त कर लिया गया है और कारोबारियों की गिरफ्तारी केलिए कारवाई की जा रही है।

