
देर रात चोरों ने दुकान के आगे से उड़ाया बोलेरो। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिरौल थानाक्षेत्र से मंगलवार देर रात चोरो ने एक बोलेरो की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के नवटोल ग्राम निवासी राम नरेश सिंह हमेशा की तरह मंगलवार की रात भी अपना बोलेरो नम्बर BRO7 7867 लगाया। परंतु चोरो ने मंगल की रात को उनके लिए अमंगल करते हुए बोलेरो चुरा लिया। बोलेरो मालिक का कहना है कि करीब एक महीने से रोज बोलेरो वे वहीं लगाते थे। इस संबंध में बुधवार की सुबह बिरौल थाना में आवेदन दिया गया है।

