
ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी सवार घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार सुबह करीब दस बजे बहादुरपुर थानाक्षेत्र के लहेरियासराय-बहेड़ी रोड में देकुली के निकट एक ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक स्कूटी को धक्का मार दिया। इस धक्के से स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेड़ी निवासी रोहित कुमार बीएड का परीक्षा देने दरभंगा की तरफ जा रहे थे। उसी समय विपरीत दिशा में जा रहे भारत ईंट के ट्रैक्टर ने स्कूटी को ठोकर मार दिया। घायल रोहित का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।

