
उत्पाद विभाग ने लावारिस अवस्था मे जब्त किया 75 बोतल शराब की बोतल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में जहाँ पुलिस लगातार बड़ी मात्रा में शराब के ट्रक और पिकअप पकड़ रही है वहीं इसके लिए विशेष रूप से कार्य कर रहे उत्पाद विभाग की उपलब्धि नगण्य ही लगातार दिख रही है। यदा कदा कहीं दारू पकड़ में आ जाता है।
इसी दौरान बुधवार को मिली सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद के निर्देश पर लहेरियासराय स्टेशन स्थित रैक पॉइंट से 750 एमएल की 75 बोतल ऑफिसर च्वाइस शराब को जब्त किया। शराब के साथ किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

