Home मुख्य पुलिस अभिरक्षा से फरार दिल्ली की अपहृत लड़की हुई गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 7, 2018

पुलिस अभिरक्षा से फरार दिल्ली की अपहृत लड़की हुई गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

केवटी : पुलिस अभिरक्षा से फरार दिल्ली की बरामद लड़की को स्थानीय पुलिस ने गुरूवार की दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपहर्ता के परिजनो पर पुलिस की दबिश के कारण हुई. 3 मई की रात बरामदगी के बाद महिला पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था, लेकिन कुछ हीं घंटे बाद वह शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गयी थी. पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सूचना के आधार पर उसे थाना क्षेत्र के अंदामा गांव के मनोहर सहनी के पुत्र रोहित कुमार के घर से छापामारी के दौरान बरामद किया था. इस संबंध में महिला आरक्षी शुभांगी कुमारी के बयान पर केवटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें फरारी (बरामद) लड़की तथा अभिरक्षा से फरार होने में सहयोग करने को लेकर अपहर्ता रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था. लड़की बरामदगी की सूचना दिल्ली ख्याला पुलिस को स्थानीय पुलिस ने दे दी है. मालूम हो कि रोहित कुमार और लड़की दिल्ली के एक जीन्स फैक्ट्री में काम कर रहे थे. इसी दौरान 30 मई को दोनो भाग कर अंदामा गांव पहुंचे थे. उधर लड़की की बड़ी बहन ने खोजबीन के 31 मई को दिल्ली के ख्याला थाना में अपने नाबालिग बहन की अपहरण की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी थी.

Share

Leave a Reply