
मिथिला विवि में पॉवर विकेंद्रीकरण के निर्णय पर वित्त समिति ने लगायी मुहर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह के पॉवर का बिकेन्द्रीकरण के निर्णय को वित्त समिति ने मुंहर लगा दी. अब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में बिहार के अन्य विश्वविद्यालय से आने वाले शिक्षकों को यात्रा भत्ता उनकी अपनी गाड़ी से देय होगा और इसका भुगतान विभागाध्यक्ष ही कर देंगे. ज्ञात हो कि विभिन्न सेमिनारों में भाग लेने के लिए बिहार के कोने-कोने से आने वाले शिक्षकों को यात्रा भत्ता कुलपति स्वीकृत करते थे, जिसके कारण प्रतिभागियों को कठिनाई होती थी. कुलपति श्री सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वित्त समिति की बैठक में उपरोक्त निर्णय लिए गये, लेकिन बिहार से बाहर के आने वाले शिक्षकों का यात्रा भुगतान के लिए सचिकाएं कुलपति के यहां भेजना ही पड़ेगा और उनसे स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा. गुरुवार की बैठक में दूरस्थ शिक्षा निर्देशालय के सलाहकार समिति द्वारा लिए गये निर्णय एवं क्रय-बिक्रय समिति में लिये गये निर्णय पर भी वित्त समिति अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी. इसके अलावा अम्बेदकर पार्क में मिट्टी भड़वाने के कार्य को भी वित्त समिति ने स्वीकृति दी. वहीं इस बैठक में आगामी वितीय वर्ष के लिए बजट बनाने का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया. बैठक में पीजीइटी 2018 के खर्च हेतु 2214200 रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई. कुलपति ने स्पष्ट किया कि बिहार के अंदर से आने वाले शिक्षकों का यात्राभत्ता भले ही विभागाध्यक्ष स्वीकृत करेंगे, लेकिन आॅडिट रिपोर्ट नियमानुसार कराना होगा.

