Home मुख्य बिजली के ट्रांसफर्मर पर लटके मिले अज्ञात युवक की लाश से सनसनी, नही हुई पहचान। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 7, 2018

बिजली के ट्रांसफर्मर पर लटके मिले अज्ञात युवक की लाश से सनसनी, नही हुई पहचान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर काली मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर के पोल पर गुरुवार को एक युवक की लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब पांच से छह के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बहादुरपुर थाना प्रभारी आरएन सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त था। सुबह करीब पांच बजे के आसपास हजमा चौक पर एक ट्रक को रोककर उसके नीचे सो गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक ने उसे वहां से हटाया। इसके बाद उसने दो-तीन साईकिल को फेंकना शुरु कर दिया। फिर वहां पास के बिजली खंभे पर चढ़कर उपर से गुजर रहे 11 हजार के तार को छूने के क्रम में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर लाश को डीएमसीएच में पहचान को रखा गया है।

Share

Leave a Reply