
इलाज केलिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर डीएमसीएच से फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को डीएमसीएच में उस समय हाहाकार मच गया जब मधेपुरा से दो पुलिस बलों के साथ इलाज करवाने आया कैदी एक कैदी फरार हो गया। मंगलवार की शाम ही वह डीएमसीएच में दाखिल हुआ था।
फरार कैदी की पहचान समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थानाक्षेत्र के बिरौली घाट निवासी कमलेश्वरी राम के पुत्र सर्वेश कुमार के रूप में बताई गई है। उसके खिलाफ मधेपुरा के गम्हरिया थाना में 27 मई को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे उसे डीएमसीएच लाया गया था। उसे डीएमसीएच के सर्जरी विभाग में दाखिल कराया गया था जिसके बाद उसे कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया था। बुधवार को एक्सरे कराने केलिए जाते समय वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
इस संबंध में बेंता ओपी में फरार होने का मामला दर्ज कराया गया है।

