
बीडीओ के साथ मारपीट मामले में प्रमुख पुत्र हुआ गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार देर रात बिउन्नी अंदामा गांव से बहादुरपुर प्रमुख अमीरकला देवी के पुत्र मोहित साह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य आरोपी प्रमुख पति मदन साह घर पर नही मिले। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। दोनो पिता पुत्र बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार के साथ मारपीट के आरोपी थे।
ज्ञात हो कि गत 28 दिसंबर 2017 को बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रमुख के चैम्बर में बन्द करके पीटने की खबर काफी चर्चा का विषय बनी थी। इसी मामले में 28 दिसम्बर 2017 को बहादुरपुर थाना काण्ड संख्या 534/17 दर्ज कराया गया था जिसमे प्रमुख अमीरकला देवी के पति मदन साह एवं उनके पुत्र मोहित साह को आरोपी बनाया गया था।

