
अहले सुबह गिरी आकाशीय बिजली से चार लोगो की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में आंधी – पानी के साथ वज्रपात से शुक्रवार अहले सुबह चार लोगों की मौत हो गयी. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में तीन तथा बिरौल में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है.
कुशेश्वरस्थान के कुबोटन गांव के हरिलाल यादव का 55 वर्षीय पुत्र महादेव यादव गांव के बाहर शौच करने जाते समय वज्रपात का शिकार बन गया. दुबहा गांव के रूपलाल यादव का 55 वर्षीय पुत्र मदन यादव, बिरौल थाना क्षेत्र के नौडेगा बलहा गांव निवासी साधुशरण यादव का पुत्र 35 वर्षीय पुत्र हरेराम यादव तथा विलट राम का 34 वर्षीय पुत्र जनार्दन राम की भी मौत हो गयी. घटना सुबह करीब सात बजे की है. हरेराम व जनार्दन ट्रैक्टर चालक था. बारिश को देखते हुए प्राथमिकी विद्यालय बैरो बथनाहा, कुशेश्वरस्थान के बाहर दोनों खड़े हो गये थे. उधर, बिरौल में मवेशी चराने निकले बिंदे यादव वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. कुशेश्वरस्थान के सीओ कृष्ण कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने घटना की पुष्टि की है.

