Home मुख्य बन्द पड़े कमरे से भारी मात्रा में शराब बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 8, 2018

बन्द पड़े कमरे से भारी मात्रा में शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक इंजीनियरिंग गैस गोदाम के पास एक खाली कमरे से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कमरे से अरुणाचल प्रदेश निर्मित रॉयल मेंशन गोल्ड की 160 कार्टन शराब बरामद की गई। बरामद की गई शराब बोतलें 750 व 280 एमएल की बताई जा रही है। पुलिस ने वहां से नशे की हालत में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। इनमें हरिओम कुमार यादव, मदन कुमार रंजन व धर्मनाथ कुमार यादव शामिल हैं। ये सभी कबीरचक के रहने वाले हैं। ब्रेथ एनालाईजर जांच के दौरान सभी के नशे में होने की पुष्टि की गई। बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। बता दें कि आए दिन शहर में नए-नए तरीके से शराब की खेप पहुंच रही है। शराबबंदी के बाद से पुलिस लगातार शराब बरामदी को लेकर गंभीर है। जगह-जगह छापामारी कर अवैध शराब की खेप को पकड़ा जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस विशेष अभियान चला रही है। दो दिन पूर्व भी विवि थाना क्षेत्र के आजमनगर से विवि थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो से शराब बरामद कर एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया।

Share

Leave a Reply