
जिलाधिकारी ने लिया बंदोबस्त कार्यालय के बंदोबस्ती का जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह के द्वारा जिला बंदोबस्त कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके पूर्व सन 1995 में तत्कालीन जिला बंदोबस्त पदाधिकारी दरभंगा भारतीय प्रशासनिक सेवा के के पी चौधरी के द्वारा बंदोबस्त कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण इस परिपेक्ष में किया गया कि अब बंदोबस्त कार्यालय में फिर से दफा 106 एवं दफा 108 न्यायालय कार्य प्रारंभ किया जाना है। कार्यालय को सुचारु ढंग से संचालित करने हेतु पदाधिकारी एवं कर्मियों के वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली गई। बताया गया कि कार्यालय में एक सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एक प्रारूपक दो उच्च वर्गीय लिपिक तीन निम्नवर्गीय लिपिक
के साथ चार कार्यालय परिचारी कार्यालय में कार्यरत हैं। इनमें से एक कर्मी अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि कुल 50106 अभिलेख में न्यायालय का कार्य प्रारंभ किया जाना है जिसमें 30000 दरभंगा जिला का एवं 20000 मधुबनी एवं समस्तीपुर जिला से संबंधित अभिलेख हैं। कार्यालय में पुराने क्षतिग्रस्त फर्नीचर काफी संख्या में पाए गए जिन्हें जिन्हें नियमानुसार नीलाम करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। मधुबनी जिला का पुराना अभिलेख अभी तक नहीं ले जाया गया है जिसे पत्र भेजकर अभिलंब अभिलेख ले जाने हेतु निर्देशित पत्र भेजने का आदेश दिया गया।

