Home मुख्य बड़ी खबर: दो आवास कर्मी हुए बर्खास्त, जल्द कई और पर गिर सकती है गाज। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 9, 2018

बड़ी खबर: दो आवास कर्मी हुए बर्खास्त, जल्द कई और पर गिर सकती है गाज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही, आवास योजना में बाधा पहुंचाने एवं अकारण लंबे समय अनुपस्थित रहने के आरोप में उप विकास आयुक्त डॉ0 कारी प्रसाद महतो ने कुशेश्वरस्थान प्रखंड के आवास पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी एवं कुशेश्वरस्थान प्रखंड में ही कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक मनोज कुमार साह को निविदा से चयनमुक्त करते हुए सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है। उन्होंने अपने पत्रांक 228, 229 दिनांक 6 जून 2018 के माध्यम से यह आदेश वीडियो कुशेश्वरस्थान के जांच प्रतिवेदन के आधार पर दिया है। अपने आदेश में डीडीसी ने लिखा है कि कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही, गृह विहीन गरीबों के लिए आवासीय सुविधा प्रदान करने हेतु चल रही सरकार की योजना के ये बाधक हैं। साथ ही कार्यालय से अनाधिकृत रूप से लम्बे दिनों तक अनुपस्थित भी रहते हैं। उन्होंने अपने आदेश में आगे लिखा है कि स्पष्टीकरण समर्पित नहीं करने के आधार पर ग्रामीण विकास विभाग के संकल्प 165209 दिनांक 3 अक्टूबर 2013 की कंडिका 11 में वर्णित प्रावधानों के आधार पर संविदा,अनुबंध रद्द करते हुए सेवा समाप्त पदमुक्त की जाती है। उन्होंने अपने आदेश में आवास पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी एवं ग्रामीण आवास सहायक मनोज कुमार साह को अपने-अपने अभिलेख प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में जल्द जमा करने का भी आदेश दिया है। अगर वे अभिलेख समय से जमा नहीं करते हैं तो उन पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। ज्ञात हो कि बिपिन बिहारी कुशेश्वरस्थान प्रखंड में आवास पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त थे वही मनोज कुमार साह कुशेश्वरस्थान प्रखंड के ही पकाही झाझरा एवं चिमरी सिमराहा पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक के पद पर नियुक्ति थे। खबर की पुष्टि करते हुए डीडीसी डॉ कारी प्रसाद महतो ने फोन पर बताया कि कर्तव्यहीनता एवं लापरवाही बिना कारण से अनुपस्थित रहने के कारण इन्हें को चयनमुक्त बर्खास्त किया गया है।
इस कारवाई के साथ साथ हफ्ते दिन के अंदर कई और आवास सहायको पर बड़ी इसी तरह की करवाई का संकेत भी शनिवार को विभाग द्वारा दिया गया है।

Share

Leave a Reply