
ट्रक से कुचल कर मनरेगा के जेई की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीकेबीएम एसएच 75 पर शनिवार को दिन के करीब एक बजे दरभंगा के कमतौल थाना से उत्तर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार जेई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक बसैठा की ओर से आ रहा से आ रहा था। जेई बसैठा की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने काफी दूरी तक खदेड़कर ट्रक को जब्त कर लिया गया, लेकिन चालक भाग निकला। जेई के पास मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पटसा गांव निवासी राजेन्द्र मिश्रा के पुत्र सुनील कुमार मिश्रा (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखंड में मनरेगा के जेई के पद पर थे। वे मधवापुर से कमतौल होते हुए घर जा रहे थे। थाने के बगल की घटना होने के कारण सूचना मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को एलर्ट करते हुए ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। चालक गोपालपुर गुमटी के समीप मुहम्मदपुर पिकेट की पुलिस को देख ट्रक खड़ा कर भाग निकला। पोस्टमार्टम के बाद शव पटसा स्थित घर भेज दिया गया। जेई 22 जून को पुत्र के जनेऊ की तैयारी को लेकर वे घर लौट रहे थे।

