Home मुख्य लोगो की समस्याओं से रूबरू हुए प्रमंडलीय आयुक्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 9, 2018

लोगो की समस्याओं से रूबरू हुए प्रमंडलीय आयुक्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवंटी प्रखंड क्षेत्र की कर्जापट्टी पंचायत में शनिवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कर्जापट्टी स्थित महावीर मंदिर परिसर में मुखिया किशोर कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बड़बड़े ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में जनता से सीधे संवाद कर उनकी राय जानी। उन्होंने क्षेत्र में पूर्व में आई बाढ़ से हुई क्षति व मिली सहायता और लोगों के अनुभव आदि की जानकारी प्राप्त की। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन , इंदिरा आवास , शौचालय निर्माण , जन वितरण प्रणाली की दुकानों से मिलने वाले खाद्यान्न व केरोसिन आदि के संबंध में भी लोगों से सीघा संवाद कर इस संबंध में जानकारी ली । लोगों ने लो वोल्टेज की समस्या से आयुक्त को अवगत कराया। नाव के संबंध में मुखिया किशोर कुमार झा से उन्होंने जानकारी ली। मुखिया ने पंचायत में सरकारी नाव नहीं रहने की जानकारी आयुक्त को दी । कुशेश्वर सहनी ने दो निजी नाव रहने की बात कही। आयुक्त ने सहनी से भाड़े के संबंध में जब पूछा कि इसका भाड़ा क्या होनी चाहिए । सहनी ने नाविक को पारिश्रमिक के रूप में प्रति दिन पांच सौ रूपये मिलने व नाव की किराया पांच रूपये प्रतिदिन होने की बात कही। लोक संवाद कार्यक्रम के बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने उमस भड़ी गर्मी व कड़ी घूप में कार्यक्रम स्थल से करीब सात सौ मीटर अघिकारियों के संग पैदल चलकर अघवारा समूह के पश्चिमी तटबंघ का निरीक्षण किया । इस क्रम में सात निश्चय योजना कार्यों का भी निरीक्षण किया । मौके पर अपर समाहर्ता मोबीन अली अंसारी, सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता पुष्पेश कुमार, बीडीओ मो .तौकीर हासमी, सीओ सह प्रभारी एमओ संतोष कुमार सुमन, प्रभारी सीडीपीओ मंजू कुमारी, बीएओ देवेन्द्र सिंह, मत्स्य प्रसार पदाघिकारी अनीसा कुमारी , बरिऔल के मुखिया सुनील कुमार मिश्र, जिला इंटक अध्यक्ष इन्द्रकांत चौधरी, जिला प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा, कर्जापट्टी के सरपंच बरूनेंद्र चौधरी, मणिकांत चौधरी, रामघनी देवी, इन्दु देवी, श्याम सुंदर चौधरी, विजय चौधरी, घनश्याम दास, अभिमन्यु प्रसाद आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply