
देश के सवा सौ करोड़ जनता का आशीर्वाद ही प्रधानमंत्री का सुरक्षा कवच: नित्यानन्द। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रची गयी। परंतु देश की सवा सौ करोड़ जनता का आशीर्वाद का प्रतिफल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षित हैं। लेकिन इसपर काँग्रेस नेताओं का जिस प्रकार बयान आ रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उपरोक्त बातें शनिवार को दरभंगा परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कही। उनके सीधे निशाने पर कांग्रेस पार्टी थी।। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश को लेकर जिस तरह से कांग्रेस नेताओं का वक्तव्य आ रहा है, उससे किसी बड़े साजिश की बू भी आ रही है। श्री राय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दुस्तान की परम्पराओं के अनुसार कांग्रेस का आचरण कभी नहीं रहा है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने राजद को भी घेरते हुए कहा कि आज राजद पिछड़ो और दलितों की बात करती है,
लेकिन 15 साल के शासन के दौरान इन वर्गों के लिए कोई काम नहीं किया है, लेकिन महज चार साल के शासनकाल में भाजपा ने गरीबों, दलितों और पिछड़ों का विकास किया है. इतना ही कालाधन को जप्त कर विकास कार्य में लगाया है। गांव-गांव तक बिजली पहुंचायी गई और 31 करोड़ लोगों को जनधन योजना से जोड़ा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे लोग एक साथ मिलकर गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री के रूप में देखना नहीं चाह रही है। संवाददाता सम्मलेन में अम्बेदकर का भी जिक्र किया और कहा कि उनसे से जुड़े पंचतीर्थ का विकास किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की वजह से तीन तलाक से मुक्ति मिली है। माननीय उच्चतम न्यायालय भी तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया है। संवाददाता सम्मलेन में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, विधायक संजय सरावगी, जीवेश मिश्र, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, राम निवास प्रसाद, मिश्री लाल यादव, डॉ. मुरारी मोहन झा, अंजनी निशाद, आदित्य कुमार, मीना झा, अशोक नायक, मुकुंद चौधरी, बालेंदु झा, अमलेश झा, सुमित कुमार झा, मणिकांत मिश्र, मणिकांत झा, रवि कुमार चन्द्रवँशी, जय भारद्वाज आदि उपस्थित थे.

