
जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी की ओर से रविवार को दरभंगा जंक्शन पर दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को कुछ देर के लिए बाधित कर प्रदर्शन किया गया। इसके कारण ट्रेन करीब सात मीनट देर से खुल सकी। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुस सलाम खां उर्फ मुन्ना खां के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर आरपीएफ एवं विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौजूद थी।
रेल का चक्का जाम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री खां ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा को लेकर पार्टी निर्णयक लड़ाई लड़ेगी। इसको लेकर आगामी 25 जून को बिहार बंद के दौरान दरभंगा को व्यापक स्तर पर बंद किया जायेगा। वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कथनी व करनी में फर्क है। सत्ता सुख में बिहार के आम आवाम, गरीब, किसान, छात्र, युवाओं की उम्मीद को कुचलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार के आम जनमानस के जीवन स्तर बेहतर बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा।
वहीं युवा परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन यादव ने कहा कि अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा पर सभी पार्टी अपना राजनीतिक रोटी सेकने का काम किया है। सांसद पप्पू यादव बिहार झारखंड अलग होने के समय से ही विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में गंगा प्रसाद यादव, चन्द्रकांत सिंह यादव, पुतुन बिहारी, रमिज अली खां, दीपक झा, मोहन यादव, कमलेश यादव, भैरव यादव, नौशाद अहमद, नाफीस खान, अजय पासवान, अरमान, अनिल कुमार उर्फ भीम सुनील कुमार पप्पू, अविनाश कुमार सत्यपाल, सन्नी कुमार, लाला कुमार, रोहन बिहारी सहित जन अधिकार युवा परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

