
मैथिली को द्वितीय राज्य भाषा का दर्जा दिलाने केलिए संकल्प सम्मेलन आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को मैथिली को द्वितीय राज्य भाषा का दर्जा दिलाने हेतु मिथिला विकास संघ के बैनर तले एक स्थानीय होटल सभागार में संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद ने दीप प्रज्वलित कर किया ।अपने संबोधन श्री आजाद ने संगठन के मैथिली भाषा के लिए किये जा रहे संकल्प सम्मेलन में अपनी हर संभव मदद देने कि बात कही साथ ही जमानत जब्त नेता और मोदी की चर्चा कर करने में भी पीछे नहीं रहे। मिथिला-मैथिली के विकास के सम्बंध में तस्वीर खिंचवा कर सोशल मीडिया में डालकर झूठा श्रेय लेने में महारत हासिल है। वहीं अतिथि के रूप में अपने संबोधन में चर्चित युवा नेता बालेंदु झा बालाजी ने कहा कि मिथिला-मिथिला के विकास केलिए मिथिला विकास संघ हमेशा तत्पर रहा है और इसके लिए सभी को सम्मिलित प्रयास मिलकर करना होगा। अतिथि के रूप में अंबर इमाम हाशमी, राम नारायण झा , डॉ सत्यनारायण पासवान, अनील झा ने भी अपने संबोधन मे माँग को जायज ठहराते हुए संगठन कि सराहना की ।स्वागत संघ के संयोजक सुजीत आचार्य, अध्यक्षता प्रो उदय शंकर मिश्र ने और संचालन भारतेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम मे मृत्युंजय मृणाल ,रौशन मैथिल, विभूती झा , चंद्रशेखर झा, कमलेश उपाध्याय आदि कार्यकर्ताओं कि अहम भूमिका रही।

