Home मुख्य बन्द पड़े उद्योगों को चालू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 10, 2018

बन्द पड़े उद्योगों को चालू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: रविवार को मिथिला स्टूडेट यूनियन के हायाघाट इकाई की ओर से होरलपट्टी चौक के निकट बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया ।
पुतला दहन के माध्यम से मिथिला में बंद पड़े उद्योग-धंधे जैसे अशोक पेपर मिल आदि को पुनः चालू करवाने की मांग की गई।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्य गोपाल चौधरी व बिमल मैथिल भी उपस्थित थे।
पुतला दहन बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वर्तमान राज्य व केंद्र सरकार के जमकर लताड़ा और उन्होंने कहा कि सरकार मिथिला को सस्ते मजदूर का जोन बनाया गया है और जानबूझकर इस क्षेत्र को अविकसित करने का सरकार का नीति हैं ।
वही वक्ताओं ने बताया कि अशोक पेपर मिल को चालू करवाने हेतु सरकार के उदासीनता के खिलाफ जनसमुदाय को जागरूक करने व उनको अपने अधिकार – हक की बताने के लिए लगातार संगठित होने का प्रयास जारी है। अगर इस क्षेत्र के आम-आवाम की बात सरकार नही सुनती है तो एक बड़े जनआक्रोश व जनांदोलन की तैयारी मिथिला स्टूडेंट यूनियन कर रही हैं । कार्यक्रम में विकास , राज ,अभिजीत , समेत दर्जनों साथी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply